LIVE UPDATE
Chhattisgarh

पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष: कांग्रेस पदाधिकारियों के बेटों पर जानलेवा हमला, दो की हालत नाजुक”

रायपुर…छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आर्क रेस्टोरेंट के बाहर हुई इस झड़प में कांग्रेस के पदाधिकारियों के बेटे समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हमले में डंडे, बल्ले और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की भीड़ बेकाबू होती नजर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपा बग्गा के बेटे प्रियेश बग्गा, कांग्रेस प्रवक्ता सार्थक शर्मा, टंडन डेयरी के संचालक मोलू टंडन और उनके साथी राजीव पर रेस्टोरेंट संचालक सन्नी रिजवानी और उसके करीब 10 स्टाफ सदस्यों ने मिलकर हमला किया। इस दौरान प्रियेश और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल विद्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में हिंसा में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने से हालात बिगड़ते गए।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी थाने पहुंच गए। संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक सन्नी रिजवानी और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close