Orange Benifits in winter- रोजाना एक संतरा खाएं और कैंसर से बचाव पाएं! नई स्टडी ने बताया स्वास्थ्य का ‘सुपर फ्रूट’
संतरे में विटामिन सी, बी, ए और ई के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और प्राकृतिक शर्करा भी होती है।

Orange Benifits in winter/सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में संतरे की मिठास और खट्टापन दोनों का संगम दिखाई देने लगता है। अब इस मौसम का यह खास फल सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की सुरक्षा का भी बड़ा साधन साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में हुई नई स्टडी में दावा किया गया है कि रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया की कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (CSIRO) द्वारा किए गए 48 वैश्विक रिसर्च पेपर्स की समीक्षा पर आधारित है। इसके अनुसार संतरे और खट्टे फलों में मौजूद शक्तिशाली पोषक तत्व कई गंभीर बीमारियों से रक्षा कर सकते हैं।
स्टडी के मुताबिक रोज एक संतरा:मुंह, गले और पेट के कैंसर का जोखिम कम करता है…धमनी रोग, मोटापा और मधुमेह के प्रबंधन में सहायक है,दिल का दौरा पड़ने का खतरा 19% तक घटा सकता है (जब नियमित रूप से फल-सब्जियों के साथ सेवन किया जाए)
क्यों है संतरा ‘सुपर फ्रूट’?Orange Benifits in winter
संतरे में अन्य सभी खट्टे फलों की तुलना में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें विटामिन C, A, B और E के साथ कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और प्राकृतिक शुगर भी होती है।
मानव शरीर विटामिन C का उत्पादन खुद नहीं कर सकता, इसलिए इसे भोजन से प्राप्त करना जरूरी है। यही विटामिन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
फाइबर से भरपूर फायदा
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संतरे का अधिकतम फायदा तभी मिलेगा, जब इसे फल के रूप में खाया जाए, न कि सिर्फ जूस के रूप में। क्योंकि फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करता है, कब्ज दूर करता है और कोलेस्ट्रॉल को तोड़कर पित्त पथरी के जोखिम को कम करता है।
संतरे का रस 85% तक पानी से बना होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, लेकिन पूरे फल में मौजूद फाइबर की कमी रस में नहीं रह जाती।
वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड का समर्थन/Orange Benifits in winter
यह निष्कर्ष सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन तक सीमित नहीं है। वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड की रिपोर्ट भी यह बताती है कि साइट्रस फ्रूट्स कैंसर से बचाव के लिए प्रभावी होते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि संतरा नियमित रूप से खाने से पाचन संबंधी कई समस्याएं दूर रहती हैं और शरीर तनाव से संबंधित असुविधाओं से भी काफी हद तक सुरक्षित रहता है।Orange Benifits in winter




