LIVE UPDATE
Bilaspur

सेना में शामिल होने का मौका, अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन जारी

अग्निवीर बनने का अवसर, युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर..भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर के तहत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा पदों के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

आयु सीमा और शुल्क

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है।

जून में संभावित परीक्षा

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है।

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

युवाओं से आवेदन की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button