LIVE UPDATE
Chhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 20 मार्च तक

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद के तहत नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक-15, वंदेमातरम् वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-16 में कार्यकर्ता और मरौद सेक्टर के ग्राम पंचायत भाठागांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए ई-भर्ती पोर्टल URL:-https://aww.e-bharti.in/ के जरिए आगामी 20 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद ने बताया कि संबंधित वार्ड अथवा ग्राम की निवासी महिला इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकतीं हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Back to top button
close