LIVE UPDATE
Chhattisgarh

काम-धंधा की सीख पर भड़का बेटा.. पत्थर से कूचला पिता का सिर..अपराध दर्ज

जशपुर…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आगडीह में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता को पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम बंधु राम था, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका बेटा दीपक राम आए दिन उससे विवाद करता था। 17 सितंबर की रात करीब 11 बजे बंधु राम ने बेटे को काम-धंधा करने की नसीहत दी। इसी बात पर दोनों में फिर बहस हो गई। गुस्से में दीपक ने पास में पड़ा फर्श पत्थर उठाकर पिता के सिर, नाक और कनपटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे बंधु राम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर की रिपोर्ट में मौत का कारण सिर व कनपटी पर गंभीर चोट बताया गया। पुलिस ने हत्या का अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दर्ज कर आरोपी दीपक राम को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, एएसआई विपिन किशोर केरकेट्टा, एएसआई मनोज भगत, आरक्षक विनोद तिर्की और नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की विशेष भूमिका रही।


Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close