Big news
28 जुलाई को भव्य कांवड़ यात्रा….साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आयोजन की की तारीफ…हजारों भक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक…
लगातार तीसरे साल भी हजारों भक्त करेंगे भोलेनाथ का अभिषेक

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—जय वंदे मातरम संगठन हर साल की तरह इस साल भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन का एलान किया है। कावड़ यात्रा 28 जुलाई सोमवार को किया जाएगा। यात्रा छठ घाट से प्रारंभ से शुरू होकर नंदेश्वर महादेव मंदिर सरकंडा में जिलाभिषेक के साथ समाप्त होगा।
जय वन्दे मातरम् संगठन के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने जानकारी दिया कि संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन की तारीफ की है। कावड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिये अधिक से अधिक शिव भक्त शिरकत करेंगे।
राजेन्द्र सिंह ने जानकारी दिया कि हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार चतुर्मास में पड़ने वाले श्रावण महीने में कांवड़ यात्रा का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है कि सावन महीने में शिव को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। उन्हें केवल एक लोटा जल चढ़ा कर प्रसन्न किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान मांस, मदिरा, तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए । कांवड़ यात्रा शिवो भूत्वा शिवम जयेत यानी शिव की पूजा शिव बन कर करो को चरितार्थ करती है।