Big news

सुकमा में नक्सली IED ब्लास्ट: ASP शहीद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। नक्सलियों ने आज कोंटा के डोंडरा इलाके में एक भीषण आईईडी (IED) ब्लास्ट किया है, जिसमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) शहीद हो गए हैं, जबकि एक थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों में हड़कंप मच गया है और अतिरिक्त बल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले में कोंटा के ASP आकाश राव गिरपूंजे वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। वहीं, कोंटा के थाना प्रभारी (TI) सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ब्लास्ट की खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में जवानों में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही तत्काल जवानों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

घायल थाना प्रभारी सोनल ग्वाला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Back to top button