Big news
चुनावी रंजिश में हत्या..? पुलिस ने मृतक दुकान संचालक का शव किया बरामद..जांच पड़ताल शुरू
दुकान संचालक की संदिग्ध मौत

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
तखतपुर( टेकचंद कारड़ा)…तखतपुर स्थित ग्राम सिलतरा में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रसिक गुप्ता पिता हितकिशोर के रूप में हुई है,.. मृतक ब्रज रेडीमेड कपड़ा दुकान का संचालक है..। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह करीब 6 बजे मृतक की पत्नी झाड़ू लगाने बाहर निकली.. घर के पास उसका शव देखा। शव पर चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए… हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अर्चना झा और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच ..मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है..जिसमें पुरानी रंजिश और चुनावी विवाद भी शामिल हैं।