नगर पालिका पेन्ड्रा पर कांग्रेस का कब्जा..नाराज पूर्व अध्यक्ष जलान लौटे घर..बैज ने दिया आदेश…लेंगे अध्यक्ष पद की शपथ
चुनाव जीतने के बाद घर लौटे राकेश जलान
बिलासपुर—पेन्ड्रा नगर पालिका चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस से निष्कासित बागी निर्दलीय प्रत्याणी राकेश जलान घर वापस लौट आए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्र जारी कर राकेश जलान के निष्कासन को रद्द कर पार्टी में शामिल का आदेश दिया है। बैज ने राकेश जलान समेत उनकी टीम और चुनाव में जीत हासिल करने वाले अन्य नाराज प्रत्याशियों को भी पार्टी में शामिल किया है।
टिकट वितरण से नाराज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निवर्तमान पालिका अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी में शामिल कर लिया है। बताते चलें कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए संगठन ने पंकज तिवारी को टिकट दिया था। नाराज निवर्तमान चेयरमैन राकेश जलान ने बगावत कर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। पंकज तिवारी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पीसीसी ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष जलान समेत अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाल अन्य लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। बावजूद इसके राकेश जलान अपने साथियों के साथ चुनाव में जीतने में कामयाब रहे।
निष्कासित लोगों की मांग पर दीपक बैज ने एक पत्र जारी कर सभी लोगों का निष्कासन रद्द कर पार्टी में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही एक बार फिर नगरपालिका पेन्ड्रा क कमान राकेश जलान के हाथ में आ गया है। बताते चलें कि जलान को पार्टी में शामिल करने के साथ ही पेनड्रा नगर पालिका में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बहुमत मे हो गयी है।
बैज ने किया निष्कासन रद्द..सभी के नाम
1)राकेश जलान,2) प्रशाांत श्रीवास,3 इकबाल सिंह 4) मोहम्मद सादिक, 5) जयदत्त तिवारी,6) जैलेश सिंह, 7) सुशीला शर्मा ,8)प्रवेश शर्मा,8)सौभाग्य सिंह समेत अन्य को दीपक बैज ने आदेश जारी कर पार्टी में शामिल किया है।