MP Board Exam Time Table 2025-26: एमपी बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी

MP Board Exam Time Table 2025-26।भोपाल। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 6 महीने पहले ही समय सारणी घोषित कर दी है।
MP Board Exam Time Table 2025-26।12वीं बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक, 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च यानी कुल 19 दिनों तक चलेगी। 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च कुल 9 दिन तक होगी। दोनों कक्षाओं में पहला पेपर हिंदी का होगा।
एमपी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम सुबह 9 से 12 तक निर्धारित किया गया है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा। निर्धारित समय से 15 मिनट पहले के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल कार्यक्रम में अगर शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
प्रायोगिक परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच(MP Board Exam Time Table 2025-26)
नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूल में और स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच निर्धारित केंद्रों पर होंगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक कक्ष में बैठना होगा।
प्रश्न पत्र वितरण समय- सुबह 8:50 बजे, उत्तर पुस्तिका वितरण – सुबह 8:55 बजे होगा। जरूरत पड़ने पर मंडल समय में बदलाव कर सकता है, जिसकी सूचना दी जाएगी।