LIVE UPDATE
आपणों राजस्थान

आरजीएचएस में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, आठ और कार्मिक निलंबित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस योजना) में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में आठ कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चिकित्सा विभाग ने बयान जारी कर बताया कि आरजीएचएस योजना के सुचारू संचालन के लिए नियम एवं प्रक्रियाओं में जरूरी बदलाव के साथ ही लगातार अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसमें कहा गया है कि अब तक अनियमितताओं के प्रकरणों में करीब 19 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और अस्पतालों, फार्मेसी एवं अन्य हितधारकों से करीब 39 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है।

बयान में कहा गया है, इससे पहले आरजीएचएस योजना में अनियमितता के आरोप में सात चिकित्सकों को निलंबित किया गया था और एक अस्पताल एवं एक डायग्नोस्टिक सेंटर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

Back to top button
close