Chhattisgarh
आंकड़ा देखते,कलेक्टर को आया गुस्सा..अधिकारियों को किया सतर्क..एक-एक पौधा गिनुंगा..इन विभागों को मिली चेतावनी
आंकड़ा देखकर कलेक्टर हुए नाखुश..कहा पेश करें प्रगति रिपोर्ट

बिलासपुर—-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने टीएल बैठक में खेती किसानी के साथ पौधरोपण और जल संरक्षण को लेकर विसातर चर्चा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा निर्माण कार्य में तेजी लाएं..लेकिन हम गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिया हमें पौधा लगाना ही नहीं बचाना भी है। मैं एक एक पौधा गिनुंगा..। कलेक्टर ने दुहराया बिलासपुर को प्रकृति ने अरपा के रूप में वरदान दिया है। हम जनभारीदारी के साथ अरपा के दोनो तट पर पौधरोपण कर सुन्दर बनाएंगे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ हमेशा की तरह बैठक किया। शासकीय योजनाओं और काम काज की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। कलेक्टर जोर देते हुए कहा कि लंबित मामलों समेत खेती-किसानी, पौधरोपण और जल संरक्षण के काम-काज में तेजी लाए।
एक एक पौधा गिनुंगा
कलेक्टर ने बताया कि बहुत कम शहर को नदी के रूप में प्रृति का वरदान मिलता है। हम सौभाग्यशाली है कि हमारे शहर के बीच से अरपा नदी निकलती है। हमें प्रकृति के वरदान को संरक्षित करने की जरूरत है। मानसून सिर पर है…समय भी आ गया है कि हम जनभागीदारी से अरपा के दोनों किनारों पर सघन रूप से पौधरोपण करें। और अरपा की सुन्दरता को चार चांद लगाएं। खनिज, जलसंसाधन और नगर निगम,उद्यान और वन विभाग को सख्त फरमान सुनाया। उन्होने कहा कि सिर्फ पौधा लगाने से ही काम नहीं चलेगा। उसे बचाना भी हम सब की जिम्मेदारी है। क्योंकि में जब तब एक पौधे को गिनुंगा भी।इस दौरान कलेक्टर ने याद दिलाया कि हमे नगरवासियों को योजना के तहत एक पेड़ मॉं के नाम अभियान-2 में शामिल करना है। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाना है।
वन और कृषि विभाग को यह आदेश
कलेक्टर ने खनिज विभाग को बताया कि सभी उद्योगों और खनन क्षेत्रों में पौधा लगाना है। बिहान महिला समूह की दीदियों को भी पौधा लगाना है। हमारा प्रयास रहेगा कि ज्यादा ज्यदा फलदार पौधे लगाएं। ताकि आगे चलकर इसका लाभ सभी बिलासपुर वासियों को मिले। कलेक्टर ने कहा कि एक चक में ब्लॉक पौधरोपण के लिए स्थान का जयन करें। ताकि बड़े क्षेत्र में हरियाली और पर्यटन का वातावरण तैयार हो। उन्होने मुख्यमंत्री वृक्ष मित्र योजना के तहत किसानों को निजी भूमि पर पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। कलेक्टर ने याद दिलाया कि तीन साल तक इसकी देख-रेख के लिए आकर्षक अनुदान भी वन विभाग से दिया जाता है। कृषि विभाग को योजना के बारे में किसानों को जानकारी देने को कहा।
कलेक्टर ने कहा मात्र 43 प्रतिशत
कलेक्टर ने एग्रीस्टेक योजना के तहत किसान पंजीचन की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर किया। उन्होने कहा राज्य में मात्र 43 प्रतिशत के साथ बिलासपुर 27 वें नम्बर पर है। कलेक्टर ने कृषि और राजस्व विभाग को विशेष शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने कोकहा। मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएमओ पोर्टल, पीजीएन समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त पत्रों के निराकरण की ताजा प्रगति की जानकारी ली। बैठक में हाईकोर्ट प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही हाईकोर्ट के प्रकरणों का जवाब समय-सीमा में पेश करने का फरमान सुनाया।
15 दिनों पेश करें
संजय अग्रवाल ने सांसद और विधायक निधि के कार्यों की भी समीक्षा की। निर्माण कम्पनियों को निर्देश दिया कि 15 दिनों में सभी प्राक्कलन प्रस्तुत करें। मानसून के मद्देनजर खेती-किसानी से जुड़े खाद-बीज उपलब्धता को सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे