बिलासपुर पुलिस में जंबो फेरबदल: 130 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एसएसपी रजनेश सिंह का आदेश
पुलिस में बड़ा उलटफेर: SI-ASI से लेकर 94 कांस्टेबल तक का ट्रांसफर

बिलासपुर…जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बिलासपुर पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर कुल 130 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार 3 सब-इंस्पेक्टर , 10 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, 23 हेड कांस्टेबल और 94 कांस्टेबल को नई पदस्थापना दी गई है।
व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से फेरबदल
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि यह प्रशासनिक फेरबदल जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विभिन्न थानों और शाखाओं में कार्यरत पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश जारी होते ही हलचल
आदेश जारी होते ही पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के एक साथ तबादले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार सभी संबंधित कर्मियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।







