Big news

पत्रकार शेखर पर जानलेवा हमला..गिरफ्तार आरोपियों की शान से निकली बारात…एसएसपी ने कहा..साजिश की होगी जांच..

अपराधियों की निकली जुलूस..बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर— बीती रात्रि आदतन अपराधियों ने प्रतिष्ठित अखबार के फोटो पत्रकार और उनके पिता पर जानलेवा हमला किया है। गंभीर रूप से घायल पत्रकार शेखर गुप्ता और पिता अशोक गुप्ता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जानलेवा हमला में शामिल अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है। शहर की खुली सड़क पर जूलूस निकालकर स्वागत किया है। इस दौरान अपराधी लड़ाई नहीं करने की दुहाई देते रहे। कोर्ट में पेश होने के बाद पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल दाखिल कराया है।
 पुलिस ने बीती रात्रि करीब साढ़े दस बजे के आसपास प्रतिष्ठित अखबार के फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में जानलेवा हमला की शिकायत अशोक गुप्ता ने की। अशोक गुप्ता ने जानकारी दिया कि शेखर गुप्ता उनका बेटा है। शेखर प्रतिष्ठित प्रेस में फोटो जर्नलिस्ट का काम करता है। हमेशा की तरह 23 मई की करीब साढ़े दस बजे अपने घर कतियापारा पहुंचा।
 पुलिस शिकायत के अनुसार शेखर गुप्ता ने देखा कि उसके घर के सामने कुछ लड़के गाड़ी के साथ खड़े थे। शेखर ने सभी को  किनारे होने के लिए कहा। लेकिन जवानी में मगरूर नशे मे धुत आरोपी राहुल सिह, मिथिलेश सिह, और  शुभम ने पत्रकार के साथ गाली गलौच किया। इसके बाद सभी चले भी गए।
 पुलिस के अनुसार थोड़ी देर बाद आरोपी राहुल, मिथिलेश, शुभम अपने अन्य साथियो के साथ लौटे। लेकिन इस बार आरोपी अपने साथ जानलेवा हमला की नीयत से हाथ में डंडा लाठी लेकर पहुंचे। इतना ही नहीं आरोपियों ने दादागिरी करते हुए हत्या करने की नीयत से घर में दाखिल हुए।  आरोपियों ने मां बहन की गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डण्डा हाथ मुक्का से मारना पीटना शुरू कर दिया।
  इस दौरान अपराधी राहुल सिंह ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट के दौरान अशोक गुप्ता और उनके बेटे को गंभीर चोट पहुंची। आनन फानन मे घायलों को सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुएबीएनएस की धारा 333, 296,115(2),351(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। अभियान चलाकर दो घंटे के अन्दर पांचों आरोपियों को धर दबोचा गया ।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो ने पूछताछ के दौारन जानलेवा हमला का अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों से डण्डा , चाकू और अपराध में लाए गए मोटर सायकिल, स्कूटी को बरामद किया।
अपराधियों की जुलूस
गिरफ्तार करने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों का जुलूस निकाला। नगर वासियों से समेत बिलासपुर पत्रकार जगत ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। जुलूस के दौरान लगंड़ाते आरोपियों ने तोता की तरह मारपीट, लड़ाई करना बुरी बात रटते रहे। कान पकड़कर फिर कभी इस प्रकार की घटना करने से इंकार किया। राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
पकड़े गए पांचो अपराधियों का नाम पता ठिकाना
1)शुभम सोनी पिता श्याम सोनी उम्र 26 साल निवासी कतियापारा बिलासपुर
2) राहुल सिंह पिता जोगेन्दर सिंह 24 साल निवासी उदई चौक कतियापारा
3) मिथलेश सिंह पिता राकेश सिंह ठाकुर 25 साल निवासी उदई चौक कतियापारा
4) रोहन साहू पिता लिला साहू 19 साल निवासी उदई चौक कतियापारा
5) काब्यांशु बिनोबिया पिता राजकुमार 21 साल साकिन उदाई चौक कतियापारा।
हमले को लेकर लोगों में आक्रोश
पत्रकार पर जानलेवा हमला के बाद जनता में गहरी नाराजगी है। लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की बिसात क्या। जनता और पत्रकार जगत ने सभी आरोपियों के किलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को दुहराया है। साथ ही  पुलिसिंग को ज्यादा सख्त बनाए जाने की बात कही है।
किया जा रहा छानबीन
घटना के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि जीरो टॉलरेन्स से अलग कुछ भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि आखिर अपराधियों ने जानलेवा हमला का प्रयास क्यों किया। क्या इसके पीछे कोई साजिश है। कठोर धाराओं के तहत सभी आरोपियों के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगा। ताकि दुबारा इस प्रकार की हरकत करने वाले मंसूबों को बुरी तरह से तोड़ा जा सके।
Back to top button
close