Jobs : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए 1 जून तक मंगाए गए आवेदन

Jobs :रायगढ़/ जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंगे्रजी माध्यम विद्यालयों में कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत विभिन्न पदों पर मेरिट आधार पर भर्ती किए जाने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 1 जून 2025 तक आवेदन मंगाए गए है।
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट https://raigarh.gov.in का अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ जिला पंचायत कार्यालय के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत में विकास खंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक हेतु प्राप्त आवेदनों की तैयार सूची दावा-आपत्ति हेतु सूचना पटल पर प्रकाशित कर दी गई है। दावा-आपत्ति सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा हो तो दिनांक 29 मई 2025 तक कार्यालयीन समय तक अपनी दावा-आपत्ति मय समस्त दस्तावेज के जिला पंचायत रायगढ़ में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है।
दावा-आपत्ति सूची रायगढ़ के वेबसाईट https://raigarh.gov.in में भी अपलोड कर दी गई है।





