IPL 2026 New Rules-अब 10 ओवर बाद आएगा मैच में नया रोमांच, IPL में पहली बार आया ये नियम
नियम कहता है कि बदली गई नई गेंद बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए, जैसी उस वक्त उपयोग की जा रही थी, यानी गेंद की चमक और घिसावट पुरानी गेंद के समान ही होगी। गेंद बदलने के तुरंत बाद अंपायर इसकी सूचना बल्लेबाज, गेंदबाजी टीम के कप्तान और पूरी टीम को अनिवार्य रूप से देंगे ताकि खेल की शुचिता बनी रहे।

IPL 2026 New Rules/दिल्ली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जैसे-जैसे मैच की घड़ी नजदीक आ रही है, क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल के रोमांच को और बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘बॉल रिप्लेसमेंट’ (गेंद बदलने) से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और नया नियम लागू कर दिया है।
IPL 2026 New Rules/यह नियम खास तौर पर मैच के दूसरे हाफ में खेल की दिशा बदलने की क्षमता रखता है। इस नए बदलाव को लेकर सभी फ्रेंचाइजी टीमों को जानकारी दे दी गई है, लेकिन दर्शकों के लिए इसके पेचीदा पहलुओं को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह नियम शाम के मैचों में एक नया रणनीतिक मोड़ लेकर आएगा।
IPL 2026 New Rules/बीसीसीआई द्वारा पेश किए गए नए नियमों के अनुसार, मैच के दौरान यदि गेंद किसी ऐसी जगह चली जाती है जहां से उसका वापस आना संभव न हो (जैसे बल्लेबाज द्वारा लगाया गया छक्का स्टेडियम के बाहर चला जाना) या अंपायर को लगता है कि गेंद का आकार बिगड़ गया है और वह खेलने लायक नहीं बची है, तो अंपायर उसे बदलने का आखिरी फैसला ले सकते हैं।
नियम कहता है कि बदली गई नई गेंद बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए, जैसी उस वक्त उपयोग की जा रही थी, यानी गेंद की चमक और घिसावट पुरानी गेंद के समान ही होगी। गेंद बदलने के तुरंत बाद अंपायर इसकी सूचना बल्लेबाज, गेंदबाजी टीम के कप्तान और पूरी टीम को अनिवार्य रूप से देंगे ताकि खेल की शुचिता बनी रहे।
इस बदलाव का सबसे रोमांचक हिस्सा शाम को होने वाले मैचों की दूसरी पारी से जुड़ा है। नए नियम के मुताबिक, दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम अंपायर से गेंद बदलने की मांग कर सकती है, लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है। यह मांग केवल दूसरी पारी के 10 ओवर पूरे होने के बाद ही की जा सकेगी। इसका मतलब यह है कि 10वें ओवर की समाप्ति के बाद गेंदबाजी टीम पूरी पारी में केवल एक बार गेंद बदलने का अधिकार रखेगी।IPL 2026 New Rules
खास बात यह है कि यह नियम केवल रात के मैचों (जो शाम साढ़े सात बजे शुरू होते हैं) में ही प्रभावी होगा। दोपहर के समय यानी साढ़े तीन बजे से शुरू होने वाले मैचों में यह नियम लागू नहीं होगा, क्योंकि वहां ओस (Dew) की समस्या नहीं होती। इसके अलावा, गेंद का बदलाव केवल ओवर खत्म होने के बाद ही किया जाएगा, बीच ओवर में अंपायर गेंद नहीं बदलेंगे।IPL 2026 New Rules
इस नियम में पिछली बार की तुलना में एक बड़ा ‘पेच’ डाला गया है जो गेंदबाजों के लिए राहत की बात हो सकती है। पिछले साल तक गेंद बदलने का फैसला ओस की स्थिति पर निर्भर करता था, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने इसे ‘अनिवार्य’ बना दिया है। यदि 10 ओवर के बाद गेंदबाजी टीम गेंद बदलने का आग्रह करती है, तो अंपायर को वह गेंद बदलनी ही होगी, भले ही मैदान पर ओस हो या न हो। अंपायर उस समय पुरानी गेंद के बदले उसी स्तर की घिसी हुई दूसरी गेंद गेंदबाजी टीम को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि इस नियम से उन टीमों को फायदा होगा जो दूसरी पारी में गीली या खराब ग्रिप वाली गेंद से जूझती थीं।



