LIVE UPDATE
Chhattisgarh

बैठक में बोले अतिरिक्त मुख्य सचिव..पटरी के दोनो तरफ लगाया जाएगा कनात…एक-एक अधिकारियों से किया खोज खबर

अतिरिक्त मुख्य सचिव रेपिंगुआ ने बताया..पीएम करेंगे रेल सेवा का शुभारम्भ

बिलासपुर—अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होने पीएम  आगमन की तैयारियों को लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला प्रशासन के साथ एनटीपीसी, रेल्वे, दूरसंचार निगम के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे। पिंगुआ ने बताया कि प्रधानमंत्री का मोहभठ्ठा में 30 मार्च को लगभग एक घण्टे तक कार्यक्रम होगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बैठक में बताया कि एक घण्टे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकास कार्यो के लोकार्पण के साथ आमसभा को सम्बोधित करेंगे। एनटीपीसी की नई यूनिट का शिलान्यास के साथ अभनपुर से रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। पिंगुआ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी की जानकारी भी ली। स्वागत के साथ कार्यक्रमों के क्रम के बारे में मंथन किया।
पिंगुआ ने बताया कि स्थल से रेलवे लाईन नजदीक है। इसलिए रेलवे लाईन को दोनों तरफ से सुरक्षित बैरिकेडिंग किया जाएगा।  रेलवे की तरफ से जवाब भी तैनात किये जाएंगे। बैठक में संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, रेलवे सुरक्षा बल के आईजी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह सहित एनटीपीसी, रेलवे एवं दूरसंचार निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पूर्व श्री पिंगुआ ने सभास्थल की तैयारियों का मौका मुआयना भी किया और दिशा-निर्देश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close