Bilaspur

फिल्मी स्टाइल में हॉस्टल के बाहर चाकूबाज़ी: पुलिस का प्रहार… हथियार समेत ऐसे पकड़ाए चारो आरोपी

बिलासपुर…कोनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी कोनी इलाके में मंगलवार देर रात एक छात्र पर चाकू से हमला किया  ।पुलिस ने हमला करने वाले गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल छात्र को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना 30 जुलाई की रात लगभग 9 बजे की है। मनेन्द्रगढ निवासी प्रार्थी हर्ष कुमार यादव, वर्तमान में पटेल हॉस्टल कोनी में रहकर बी.कॉम एलएलबी की पढ़ाई करता है।घटना दिन अपने मित्र सुरेश कुमार साहू को हॉस्टल गेट तक छोड़ने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर चार युवकों ने सुरेश पर बेल्ट, डंडा, हॉकी और चाकू से हमला कर दिया।

हमले में सुरेश को दाहिनी पसली और पीठ में गंभीर चाकू के घाव आए। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। घटना के तुरंत बाद घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस में मामला दर्ज किया।

घटना की जामकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को तत्काल पकड़ने का आदेश दिया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपीगण:

  1. अनुराग यादव, पिता पप्पू यादव, निवासी बड़ी कोनी नाका
  2. संजय बघेल, पिता किशन बघेल (उम्र 20), निवासी बड़ी कोनी नाका
  3. दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, डंडा, हॉकी स्टिक और बेल्ट भी जब्त किए हैं। चारों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में धारा 115(2), 351(3), 324(4), 109, 191(2) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Back to top button