LIVE UPDATE
Bilaspur

बेवजह विवाद में हत्या.. आरोपी भरत गिरफ्तार..पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर…थाना कोनी पुलिस ने दो घंटे में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए बांस का डंडा भी जब्त किया है।

 घटना का संक्षिप्त विवरण
4 सितंबर को. उत्तरा मराव ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके गांव निरतु में कोमल खैरवा मृत अवस्था में पाए गए। मृतक के सिर में गंभीर चोट है । सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच और निरीक्षण किया।

परिवार की सूचना और आरोपी की पहचान
मृतक की पुत्री केसरी खैरवार ने पुलिस को बताया कि हत्या का आरोप भरत उर्फ छोटू सोनी  ग्राम निरतु का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना कोनी पुलिस ने रेड करवाई की।

 आरोपी ने अपराध स्वीकार किया
पूछताछ में भरत सोनी ने स्वीकार किया कि 3 सितंबर की रात्रि 8 से 8:30 के बीच कोमल खैरवार के साथ गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ। उसने हाथ-पैर और बांस के डंडे से मृतक के सिर और चेहरे पर हमला किया। जिससे मृतक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 पुलिस कार्रवाई
थाना कोनी पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया। न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close