LIVE UPDATE
Big news

आग लगी तो कैसे खुद और सबको बचाएं…दीपांकुर नाथ ने बताया..क्या होती है  क्लास, A क्लास B और क्लास C, D.व्यवस्था

कमांडेंट ने बताया..आग लगने पर पहले क्या करना चाहिए

बिलासपुर– बिलासपुर स्थित रेलवे स्टेशन में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस दौरान होम गार्ड,फायर एवं SDRF की टीम ने अग्नि और अग्निदुर्घटना के संबंध में विस्तार जानकारी दी। साथ ही मीडिया को भी फायर ट्राएंगल, विभिन्न क्लास ऑफ फायर से अवगत कराया। अधिकारियों ने A,B,C और क्लास D के बारे में बताया। 
बिलासपुर रेलवे स्टेशन में महानिदेशक नगर सेना अग्निशमन,आपातकालीन सेवाएं मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर , जिला कलेक्टर बिलासपुर और  पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देश पर फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आयोजन का निर्देशन DIG एस के ठाकुर ने किया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एवं डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर दीपांकुर नाथ की अगुवाई में  फायर मॉक ड्रिल में टीम ने शिरकत किया।
 होम गार्ड,फायर एवं SDRF की टीम ने अग्नि एवं अग्निदुर्घटना से जुड़ी तमाम गतिविधियों से सभी को परिचित कराया। इस दौरान  फायर ट्राएंगल, विभिन्न क्लास ऑफ फायर के क्लास A B C समेत क्लास D और क्लास  E क्लास की जानकारी को अधिकारी ने साझा किया। मीडिया को भी फायर एक्टिंग्विशिंग से अवगत कराया।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट दीपांकुर नाथ ने बताया कि  किस तरह फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू  किया जाता है। मौके पर मौजूद अग्निशमन कर्मचारी और SDRF के जवानों ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। साथ ही आगजनी की घटना की स्थिति में क्या करें और क्या नहीं करें के बारे में भी वरिष्ठ अधिकारी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्टेशन मैनेजर शिवानंद ओझा , स्टेशन अधीक्षक एफ आर पटेल, आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश वर्मा, जीआरपी प्रभारी डी एन श्रीवास्तव, इसके अलावा रेलवे सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close