LIVE UPDATE
Big news

नागपुर के 4 बदमाशों की किस्मत सील…दुर्ग अपहरण कांड में हाईकोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

बिलासपुर…. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग के चर्चित कारोबारी अपहरण-फिरौती कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए नागपुर के चार आरोपियों की अपील खारिज कर दी है। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए साफ किया कि फिरौती के लिए अपहरण IPC धारा 364A गंभीर अपराध है, जिसकी सजा केवल मौत या उम्रकैद ही हो सकती है।

क्या था मामला

13 जुलाई 2015 को दुर्ग के कारोबारी अमित गोयल को मकान दिखाने के बहाने कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने फोन पर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवार ने तय रकम सौंपने के बाद ही अमित गोयल को देर रात उरला रोड पर छोड़ा गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने जांच के दौरान नागपुर से आरोपियों — रविंद्र कृष्णा देवांगन, प्रवीन घाटे, संजय धोंगरे और रवि बंसोड़ — को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकदी, सोने के जेवर और अन्य सामान जब्त किए गए।

ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट का फैसला

2019 में ट्रायल कोर्ट ने चारों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। लेकिन जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने अभियोजन द्वारा पेश किए गए पुख्ता सबूतों और पीड़ित की शिनाख्त को निर्णायक मानते हुए सजा को बरकरार रखा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close