india

heatwave warning- भीषण गर्मी और तेज बारिश के दोहरे प्रहार से कांपेगा भारत, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी यूपी समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली समेत 10 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है। कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

heatwave warning-देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और आने वाले दिनों में भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति में भारी अंतर देखने को मिलेगा।

heatwave warning-जहां एक ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत लू की चपेट में है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

heatwave warning-दिल्ली-एनसीआर में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, जो लोगों को बेहाल कर रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में एक मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में भी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 26 अप्रैल को आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।

heatwave warning-इसके अलावा नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 और 29 अप्रैल को भारी वर्षा का अनुमान है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में मौसम कुछ समय के लिए राहत जरूर देगा लेकिन उमस बनी रहेगी। उत्तरी कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में आज ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी 26 से 29 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Back to top button