LIVE UPDATE
Bilaspur

आदतन कोचिया गिरफ्तार… रेड में हज़ारों रुपयों की शराब बरामद…ज़ब्त हुई गाड़ी

पुलिस की रेड में 20 लीटर देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल जब्त

बिलासपुर… नशे के कारोबारियों पर सख्ती जारी रखते हुए रतनपुर पुलिस ने एक आदतन शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 110 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 19.800 लीटर) कीमत लगभग 8,800 रुपये और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

मुखबिर सूचना पर जाली मेनरोड में घेराबंदी

जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई के निर्देश के बाद पुलिस टीम ने रेड अभियान चलाया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में देशी शराब लेकर ग्राम जाली की ओर जा रहा है।

टीम ने जाली मेनरोड पर घेराबंदी की और संदेही को रोका। तलाशी में मोटरसाइकिल पर रखी 110 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

आरोपी को जेल भेजा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कश्यप (34 वर्ष), पिता सियाराम कश्यप, निवासी हरनमुड़ी, थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक कौशल खूटे, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे और संजय यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close