LIVE UPDATE
Big news

हवाई अड्डे पर छह करोड़ रुपये का गांजा जब्त

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को ‘ग्रीन चैनल’ से हटाकर उनके व्यक्तिगत सामान की विस्तृत जांच के लिए उन्हें अलग भेजा गया।

दिल्ली/ बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका और उनसे लगभग 6.019 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलोग्राम से अधिक संदिग्ध गांजा जब्त किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को ‘ग्रीन चैनल’ से हटाकर उनके व्यक्तिगत सामान की विस्तृत जांच के लिए उन्हें अलग भेजा गया।

बयान में कहा गया कि बैग की जांच के दौरान, ‘‘हरे रंग के मादक पदार्थ से भरे कुल सात पॉलीथीन के पैकेट बरामद किए गए, जिन पर गांजा होने का संदेह है।

बयान में कहा गया है, ‘‘बरामद पदार्थ का वजन 6,019 ग्राम (शुद्ध वजन) था।

Back to top button
close