CG News-रायपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से ज्यादा माल बरामद
पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथुन दिग्गल, निवासी परमपंगा गांव, जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा को ओडिशा से बस के जरिए रायपुर लाया था और यहां से ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज भेजने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

CG News/रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की।
टीम ने रेलवे स्टेशन से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को दबोचकर उसके पास से लाखों रुपये का गांजा बरामद किया।
संयुक्त टीम ने सोमवार रात करीब 10 बजे ऑपरेशन चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित सैलून साइडिंग के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो बैग मिले।
जांच में बैग से 8 बंडल गांजा बरामद हुए। बरामद गांजे का वजन लगभग 16 किलो 400 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख 10 हजार आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथुन दिग्गल, निवासी परमपंगा गांव, जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा को ओडिशा से बस के जरिए रायपुर लाया था और यहां से ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज भेजने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
लगातार जारी है अभियान
राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस, RPF और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।