SI Bharti Ghotala: SI भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम के सुरक्षा कर्मी और बेटा गिरफ्तार, पेपर खरीद का आरोप

SI Bharti Ghotala: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से जुड़ा पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 2 बजे जयपुर स्थित राजकुमार यादव के आवास पर हुई। SOG की जांच में खुलासा हुआ कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए SI भर्ती का पेपर खरीदा था।
भरत यादव लिखित परीक्षा में पास हो गया, लेकिन फिजिकल टेस्ट में असफल रहा।
गौरतलब है कि अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते राजकुमार यादव उनकी सुरक्षा में तैनात थे, और बीजेपी सरकार बनने के बाद भी यह ड्यूटी जारी रही। राजकुमार कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भी PSO रह चुके हैं। वर्तमान में मालवीय बीजेपी में हैं।
SI Bharti Ghotala।पेपर लीक के नेटवर्क की जांच में सामने आया कि आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल कटारा ने मालवीय के पर्सनल सेक्रेट्री कुंदन कुमार पांडे को पेपर सप्लाई किया, जिसके बाद यह पेपर राजकुमार यादव तक पहुंचा।
SOG ने कुंदन को पहले ही 5 जून को हिरासत में ले लिया था।