LIVE UPDATE
Sports

IPL 2026 शुरू होने से पहले ही CSK फैंस का टूटा दिल, एमएस धोनी के बाहर होने की खबर ने मचाई हलचल!

धोनी पिछले 2 सीजन से अपनी फिटनेस को लेकर भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान वो घुटने की चोट से जूझते रहे हैं और कई बार घुटने को आइसपैक या पट्टी से बांधे नजर आए हैं. साथ ही उन्होंने 2024 सीजन के बाद इसकी सर्जरी भी कराई थी. ऐसे में उनके खेलने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. खुद धोनी ने भी कई बार कहा है कि उनके लिए खुद को साल के 10 महीने फिट रख पाना सबसे बड़ी चुनौती साबित हुआ है.

IPL 2026 का आगाज होने में अब बस कुछ ही समय बचा है, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उत्साह को मायूसी में बदल दिया है। टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार, 28 मार्च की सुबह एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की है, जिससे यह साफ हो गया है कि ‘थाला’ के बिना ही टीम को शुरुआती चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

CSK द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, एमएस धोनी इस समय ‘काफ स्ट्रेन’ यानी पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मेडिकल टीम की सलाह के बाद यह तय किया गया है कि धोनी को पूरी तरह फिट होने में कम से कम दो सप्ताह का समय लगेगा।

इस चोट का मतलब यह है कि धोनी न केवल सीजन के पहले मैच में नजर नहीं आएंगे, बल्कि वह अगले 14 दिनों तक मैदान से दूर रहेंगे। यह खबर चेन्नई के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि धोनी की मौजूदगी ही टीम और फैंस के लिए सबसे बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली होती है।

शेड्यूल पर नजर डालें तो अगर धोनी दो हफ्तों तक बाहर रहते हैं, तो वह कम से कम तीन महत्वपूर्ण मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। CSK का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है, जिसमें धोनी की कमी खलेगी।

इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स के साथ होने वाले मैच में भी फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को मैदान पर नहीं देख सकेंगे। सबसे बड़ी निराशा 5 अप्रैल को होने वाले मुकाबले को लेकर है, जहां चेन्नई का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से उनके घरेलू मैदान पर होना है। इस हाई-वोल्टेज मैच का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब धोनी इस महामुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से वापसी कर सकते हैं।

धोनी के लिए फिटनेस पिछले कुछ समय से एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पिछले दो आईपीएल सीजनों के दौरान भी उन्हें घुटने की तकलीफ के साथ खेलते देखा गया था, जहां वह अक्सर मैच के बाद घुटने पर आइसपैक या पट्टी बांधे नजर आते थे।

IPL 2026/साल 2024 के सीजन के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी भी कराई थी ताकि वह खुद को अगले सीजन के लिए तैयार कर सकें। खुद धोनी भी कई बार सार्वजनिक मंचों पर स्वीकार कर चुके हैं कि बढ़ती उम्र के साथ साल के 10 महीने खुद को मैच-फिट रखना उनके लिए सबसे बड़ा इम्तिहान रहा है।

Back to top button
close