LIVE UPDATE
Chhattisgarh

सांसद की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की विशेष उपस्थिति में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। उन्होंने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित, प्रवक्ता दीनानाथ यादव, ओमप्रकाश सोनी, छोटेलाल गुप्ता, कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री द्वय गुरुदेव सिंहरजनी सोनी, पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि मंगलम पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close