DA Hike-3 फ़ीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता ! केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, कब तक होगा ऐलान- जानिए
श्रम ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) 1 अंक बढ़कर 145 पर पहुंच गया है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक के 12 महीनों का औसत सूचकांक 143.6 रहा। सूत्र-आधारित गणना के मुताबिक यह औसत सीधे 58.2% डीए को दर्शाता है।

DA Hike News Hindi: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इस बार दिवाली बेहद खास हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है।
इसका मतलब है कि मौजूदा 55% डीए बढ़कर 58% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा दिवाली के आसपास होने की संभावना है।
जनवरी 2025 में सरकार ने डीए में केवल 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह 53% से 55% पर पहुंचा था। उस समय कर्मचारियों की उम्मीदें इससे कहीं अधिक थीं और कई कर्मचारियों में निराशा भी देखी गई थी। इस बार की बढ़ोतरी के साथ उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की संभावना है।
श्रम ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) 1 अंक बढ़कर 145 पर पहुंच गया है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक के 12 महीनों का औसत सूचकांक 143.6 रहा। सूत्र-आधारित गणना के मुताबिक यह औसत सीधे 58.2% डीए को दर्शाता है।
हालांकि, आधिकारिक घोषणा के लिए कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। केंद्र सरकार आमतौर पर त्योहारों से ठीक पहले, यानी सितंबर या अक्टूबर में डीए/डीआर संशोधन का ऐलान करती है। ऐसे में दिवाली के आसपास यह खुशखबरी मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए होने वाली यह डीए बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत दी जाने वाली अंतिम बढ़ोतरी होगी, क्योंकि आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
8वें केंद्रीय वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में भले ही हो चुकी है, लेकिन इसके अध्यक्ष, सदस्यों और Terms of Reference (ToR) की आधिकारिक अधिसूचना अब तक जारी नहीं हुई है। इस देरी से कर्मचारियों में चिंता है कि नई वेतन संरचना के लागू होने में दो साल या उससे अधिक का समय लग सकता है।