LIVE UPDATE
Bilaspur

प्रत्याशियों की मौजूदगी में खोला गया स्ट्रांग रूम..काउन्टर तक पहुंची मतपेटियां.. डाक मतपत्र गिनती के साथ मतगणना शुरू

स्ट्रांग रूम से काउन्टर तक पहुूंची मतपेटियां

बिलासपुर—कोनी स्थित इंजीनियरिंग कालेज में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अधिकारियों’,प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। प्रत्याशी और जनप्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम का ताला अपने सामने खोलते हुए देखा। व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कर्मचारियों ने मतपेटियों को सुरक्षा के बीच पंडाल में काउंटर तक पहुंचा दिया है।  इसी के सात मतगणना का काम भी शुरू हो चुका है।

           इसके अलावा सभी प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि बूथ के सामने अपना स्थान भी जमा चुके हैं। बहरहाल डाक मत्र की गिनती शुरू हो चुकी है। जल्द ही रूझान और परिणाम भी आना शुरू हो जाएगा।

काउन्टिंग स्थल समेत कोनी इंजीनियरिंग कालेज के आस पास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। पुलिस जवान समेत दमकल की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close