LIVE UPDATE
Bilaspur

157 डाक मतपत्रों की गिनती खत्म…एल पद्मजा 97 वोट से आगे…प्रमोद नायक को 56 मत…खगेश चन्द्राकर समेत 3 का खाता नहीं खुला

एक से 70 वार्डों के 157 डाकमत की गिनती खत्म

बिलासपुर—नगर निगम बिलासपुर के लिए डाल गए डाक मत पत्रों की गिनती खत्म हो गयी है। मतगणना अधिकारियों ने कुल 157 मतपत्रों की गिनती किया है। यानी मेयर को डाले गए डाक मत पत्रों का परिणाम सामने आ गया है वार्ड क्रमांक 1 से 70 वार्डो से डाक पुत्रों की संख्या कुल 157 हैं।

डाक मतपत्रों की अंतिम गिनती के बाद  सर्वाधिक 93 डाक मत पत्र भाजपा मेयर प्रत्याशी  एल पद्मजा ऊर्फ पूजा विधानी को मिले है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 56 तक मत हासिल हुआ है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशी आकाश मौर्य को दो मत मिले है।  खगेश कुमार चंद्राकर को शून्य मत हासिल हुआ है।

रेवती यादव को तो डाक मत पत्र मिले हैं। कमलेश पटेल को मात्र एक मत मिला है। राजकुमार निषाद, रमा नाविक को कोई एक भी मत हासिल नहीं हुई है।  डाले गए कुल डाकमत की संक्या 157 है। इसमं 155 डाकमत ही विधिमान्य पाया गया है। जबकि दो डाक मत पत्र को अमान्य कर दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close