ढोल बाजे के साथ बकाया टैक्स जमा करने की अपील करने पहुंचे निगम कर्मी

बिलासपुर- नगर निगम बिलासपुर ने बड़े और पुराने बकायादारों से टैक्स वसूलने के लिए नायाब तरीका निकाला है। ऐसे बकायादारों के घर बुधवार को निगम की टीम ढोल बाजा के साथ पहुंची और बकाया टैक्स का नोटिस चस्पा किया।
जोन क्रमांक 6 और 4 के बकायादारों के घर और संस्थान में निगम अमले ने ढोल बजाकर जगाने का संदेश दिया है। इस वित्तीय वर्ष में निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली के लिए तेजी के साथ जुटी है,जिसका असर भी दिखाई दे रहा है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अभी 20 दिन का समय शेष है
लक्ष्य के पाने निगम मिशन मोड में जुटा है। राजस्व वसूली में संपत्तिकर समेकित कर,जल कर,होर्डिंग,दुकान किराया,भवन अनुज्ञा,भू खंड निर्यात,यूजर्स जार्च समेत अन्य कर शामिल है।
नगर निगम द्वारा पिछले छः माह से राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाने का असर दिखने लगा है,अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बकायादार भी अपना टैक्स जमा कर रहे हैं।
निगम कमिश्नर अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद वसूली में लगे राजस्व विभाग ने सिर्फ फरवरी माह में ही 4 करोड़ 74 लाख 32 हजार रूपए की वसूली किया है
31 मार्च तक टैक्स पटाने निगम कमिश्नर की अपील
निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शहरवासियों से 31 मार्च तक राजस्व कर जमा करने की अपील करते हुए कहा है नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है,जिसके आधार पर नागरिकों को मूलभूत सुविधा और विकास कार्य कराए जाते है।
निगम के सुचारू एवं निर्बाध सेवा के संचालन के लिए सभी अपना राजस्व कर 31 मार्च तक जमा करें