LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

निगमः एमआईसी का एलान..विजय ताम्रकार और संजय को मिली जिम्मेदारी…श्य़ाम साहू, बंधू और तिलक को लगा टीका

मेयर ने आठ जोन अध्यक्षों की सूची भी किया जारी

बिलासपुर–मेयर एल पद्मजा ने होली के ठीक एक दिन पहले अपने परिषद का एलान कर दिया है। कुल 14 लोगों को अपनी टीम में शामिल किया है। मेयर इन कांउसिल में नामचीन पार्षदों को स्थान दिया गया है। 14 सदस्य वाली मेयर इन काउंसिल में कुल 6 महिला पार्षदों को भी जिम्मेदारी मिली है। मेयर इसके अलावा आठ जोन अध्यक्षकों के नाम का भी एलान किया है।

मेयर एल पद्मजा ने अपना भारी भरकम जम्बो टीम का एलान कर दिया है। कुल चेहरों को एमआईसी मे शामिल किया है। इसमें 6 महिला पार्षद भी शामिल हैं। एल पद्मजा ने अपनी टीम में केशरी इंगोले, श्याम कुमार साहू, तिलक राम साहू, बंधू लाल मौर्य, प्रकाश यादव, संजय यादव, विजय ताम्रकार,रेखा पाण्डेय, सीमा संजय सिंह दिनेश देवांगन, मोतीलाल गंगवानी, कुसुम महाबली कोसले, रूपाली गुप्ता और सुनीता जगत को शामिल किया है।

जोन अध्यक्षकों के नाम का एलान

मेयर एल पद्मजा ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुूरूस्त बनाए जाने को लेकर आठ जोन के लिए अध्यक्षों के नाम का भी एलान कर दिया है। जोन क्रमांक एक की जिम्मेदारी दिलीप कोरी को दिया है। जोन दो का प्रभार विजय मरावी, तीन का मधुबाला टण्डन के हवाले किया है। चार के लिए गणेश रजक,पांच में रंगा नादम को अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह छः सात और आठ जोन अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एम श्रीनू, रेखा सूर्यवंशी और राजेश दूसेजा को दी गयी है।  

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close