LIVE UPDATE
Big news

कांग्रेस पार्षद का कारनामा..अपनी ही दादी को जान से मारने का किया प्रयास..फर्जीवाड़ा कर भाई बहन की जमीन भी हड़पा

अमित भारते ने अपनी दादी को जान से मारने का किया प्रयास

बिलासपुर…नगर निगम वार्ड क्रमांक एक कांग्रेस पार्षद अमित भारते के खिलाफ सकरी थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अमित भारते की दादी ने अपराध दर्ज कराया है। अमित भारते की दादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पोता गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही नाती नन्दकुमार के साथ गाली गलौच और मारपीट किया है। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले कुदुदण्ड निवासी बुजुर्ग महिला राजकुमारी भारते ने सकरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। 70 वर्षीय राजकुमारी भारते ने बताया कि कुदूदण्ड सिविल लाइन थाना निवासी है। थाना सकरी स्थित दलदलियापारा में उसके नाम पैतृक जमीन और घर है। दलदलियापारा में बेटा बहू और पोता अमित भारते रहता है।  परिवार वालों से जानकारी मिली कि  अमित भारते बिना अनुमति पैतृक जमीन को फर्जीवाड़ा कर ना केवल अपने नाम कर रहा है..बल्कि बेच भी रहा है।
 राजकुमारी ने बताया कि जानकारी के बाद अपने नाती नन्दकुमार के साथ  दलदलियापारा गयी। इस दौरान उसने कांग्रेस पार्षद अमित भारते से पूछी की जमीन जायजाद क्यो बेच रहा है। इतना सुनते ही कांग्रेस पार्षद तैश में आ गया। और गाली गलौच करने लगा। मना करने पर आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। अमित भारते ने धक्का  देकर जमीन पर गिराया  और लात घूंसा से मारपीट भी किया। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट पहुंची है। 
   राजकुमारी ने बताया कि आरोपी भारते ने धमकी दिया कि जमीन बेचने से रोका गया तो जान से मार डालेगा। आरोपी ने नाती नंदकुमार भारते के साथ भी मारपीट और गाली गलौच किया है। इसके अलावा पोती सीमा जोशी से जमीन की पर्ची भी छीन लिया है। आरोपी ने धमंकी दिया है कि यदि पुलिस को बताएगी तो जान से मार देगा। रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान नन्दकुमार भारते ने भी अपना बयान दर्ज कराया।
 
राजकुमारी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाईन पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अमित भारते के किलाफ बीएनएस की धारा 296,115 (2),351 (2), के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ कार्रवाई के बाद आरोपी पार्षद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close