LIVE UPDATE
Bilaspur

स्कूल पहुंचे कमिश्नर, पढ़ाई की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं की परखी व्यवस्था

चकरभाठा पीएम श्री स्कूल में निरीक्षण, गार्डन-ओपन जिम और मिनी स्टेडियम के निर्देश

बिलासपुर… संभागायुक्त सुनील जैन ने बुधवार को चकरभाठा स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं के संचालन, शिक्षण व्यवस्था और स्कूल की बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की तथा पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए।

गार्डन और ओपन जिम विकसित के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्कूल भवन के पीछे स्थित परिसर का अवलोकन किया और वहां गार्डन तथा ओपन जिम विकसित करने को कहा। उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ खेल-कूद और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

लाइब्रेरी और लैब व्यवस्था की समीक्षा

कमिश्नर ने स्कूल की लैब और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित रखने और इसे हाईटेक बनाकर सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी लेकर शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।

मिनी स्टेडियम और भवन मरम्मत के निर्देश

स्कूल परिसर में मिनी स्टेडियम विकसित करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान 16 कमरों वाले भवन की स्थिति का अवलोकन किया गया, जहां सीपेज और मरम्मत से जुड़े काम जल्द पूरा करने को कहा गया। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि अगले शैक्षणिक सत्र से पहले जरूरी काम पूरे कर लिए जाएं।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर स्मृति तिवारी, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक ओम पांडे सहित संबंधित अधिकारी और स्कूल के प्राचार्य मौजूद रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button