india

Chandra Grahan 2025 Dos and Don’ts- 7 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें और किन बातों से बचें

Chandra Grahan 2025 Dos and Don’ts/चंद्रग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में इसका विशेष महत्व माना गया है।

इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर पड़ रहा है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत रात 9:57 बजे होगी और इसका समापन अर्धरात्रि 1:26 बजे पर होगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी और कुछ धार्मिक नियमों का पालन करना जरूरी है।

चंद्रग्रहण के दिन क्या न करें?Chandra Grahan 2025 Dos and Don’ts/

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है। इस समय भगवान की मूर्तियों को छूना अशुभ माना जाता है, इसलिए घर के मंदिर को लाल या पीले कपड़े से ढक देना चाहिए। तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पवित्र पेड़ों को छूने से बचें, क्योंकि इसे दोषकारी माना जाता है।

इस दौरान वाद-विवाद, नकारात्मक लोगों से मुलाकात और दांपत्य संबंध बनाने से भी परहेज करना चाहिए। इसके अलावा चाकू, सुई, कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं का प्रयोग, बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और घर के भीतर ही रहना उचित होता है।

चंद्रग्रहण के दिन क्या करें?Chandra Grahan 2025 Dos and Don’ts/

ग्रहण काल में दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। विशेषकर चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने से चंद्र दोष का निवारण होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस समय मंत्र-जाप का भी विशेष महत्व है। भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र और चंद्रमा का मंत्र “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः” जपने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप और धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना, गंगाजल का छिड़काव करना और घर-मंदिर को शुद्ध करना आवश्यक है। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।Chandra Grahan 2025 Dos and Don’ts

Back to top button
close