LIVE UPDATE
Bilaspur

CG NEWS:विश्व हिंदी परिषद शैक्षिणिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी घोषित

CG NEWS:बिलासपुर । विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली भारत के छत्तीसगढ़ शैक्षणिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ.संगीता बनाफर ने विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की हैं। ज्ञात हो यह संस्था हिंदी को विश्व भाषा बनाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह परिषद विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए एक प्रमुख संगठन के रूप में कार्यरत् है। इसे विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दुनिया भर में अखंडता और एकता स्थापित करते हुए हिंदी शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने संगठन द्वारा समय-समय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलनों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई और डॉ. बनाफर ने सभी पदाधिकारियों को नई-दिल्ली से जारी प्रपत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम सूची इस प्रकार है -डॉ ए.के. यदु सेवानिवृत्ति एग्जीक्यूटिव ऑफिसर -विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ,डॉ आभा गुप्ता वरिष्ठ साहित्यकार उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ , डॉ. भारती यादव मेधा साहित्यकार, रायपुर छत्तीसगढ़ महामन्त्री सांस्कृतिक प्रकोष्ठ , डॉ. रंजना चतुर्वेदी प्रिंसिपल डी एल एस महाविद्यालय, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शैक्षणिक प्रकोष्ठ ,डॉ.अनीता सिंह प्रिंसिपल महाराणा प्रताप महा- विद्यालय,महामन्त्री छत्तीसगढ़ शैक्षणिक प्रकोष्ठ , शिवमंगल शुक्ला  यूट्यूब एवं सोशल मीडिया प्रमुख, छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी।

संगठन के विस्तार को लेकर पूर्व छतीसगढ़ राजभाषा आयोग अध्यक्ष एवं थावे यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक एवं वरिष्ठ साहित्यकार केशव शुक्ला ने भी हर्ष प्रकट किया है

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button