LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News-बीमार महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

CG News/छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मगरलोड थाना क्षेत्र में एक बीमार महिला को प्रार्थना के जरिए इलाज का झांसा देकर चार आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उस पर मतांतरण का दबाव बनाने और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है।

महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और चारों आरोपियों—नारायण महार, धनेश साहू, भूनेश्वर साहू और नंद साहू—को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बीमार बेटी को ठीक करने का दावा करते हुए आरोपियों ने उसके साथ धोखा किया। बीमारी ठीक करने के नाम पर पहले उसे झांसे में लिया और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपियों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने तत्काल आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया और 21 नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी 22 नवंबर को कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

CG News/पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

Back to top button
close