Chhattisgarh

CG NEWS:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सवरा समाज ने किया शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

CG NEWS रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तोलगे में सवरा समाज की अगुवाई में शबरी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रासाद प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन किया गया । कार्यक्रम दो पालियों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम पाली में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रहीं, जबकि द्वितीय पाली में राज्यसभा सांसद एवं रायगढ़ राजपरिवार के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, रानी माता सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

प्रथम पाली में कौशल्या साय ने शबरी माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सवरा समाज के प्रांतीय संरक्षक जयदेव भोय, प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिदार, प्रांतीय सचिव लखेश्वर श्याम, उपाध्यक्ष दुर्योधन दिनकर, महामंत्री लोकनाथ भोय, प्रशासक समारू राम सिदार, जशपुर जिला अध्यक्ष सुनाधर विशाल, जिला सचिव दिलीप भोय सहित विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने उनका गुलदस्ता, पुष्पहार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सवरा समाज ने 2003 से 2017 तक जाति प्रमाण पत्र के लिए 14 वर्षों तक चले संघर्ष की कहानी साझा की, जिसमें पूर्व सांसद एवं वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नंदकुमार साय, दिलीप सिंह जूदेव, राजा रणविजय सिंह जूदेव, श्रीमती गोमती साय, भरत साय, युद्धवीर सिंह जूदेव और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सवरा समाज ने बताया कि 2018 में सरायपाली के मंडी प्रांगण में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरधर गमांग और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की उपस्थिति में विशाल आभार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अलावा 2023 में सरायपाली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सम्मेलन में भी समाज ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। समाज ने कौशल्या साय के समक्ष लैलूंगा ब्लॉक में सामुदायिक भवन, कुंजारा से मिलुपारा तक सड़क सुधार और सड़क चौड़ीकरण की मांग रखी।

कौशल्या साय ने अपने संबोधन में सवरा समाज को शबरी माता और भगवान राम के वंशज होने का गौरव बताते हुए कहा कि समाज का उत्थान निश्चित है। उन्होंने समाज की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

द्वितीय पाली में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने सवरा समाज की मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए समाज का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य कल्पना भोय, उमा पटेल, सरपंच बालक राम प्रजा, कंश राम प्रजा, सुशीला राठिया, लक्ष्मण पटेल, गोटिया परखित प्रधान, सुफल प्रधान, एतवार विशाल, जुगलाल भोय, विजय भोय, शोभा करो भोय सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने योगदान दिया।

जशपुर जिला अध्यक्ष सुनाधर विशाल ने सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया। यह आयोजन सवरा समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। इस कार्यकम में
सवरा समाज प्रांतीय पदाधिकारी मे प्रांतीय संरक्षक जयदेव भोय, 18गढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिदार, प्रांतीय सचिव, लखेश्वर श्याम, प्रांतीय उपाध्यक्ष दुर्योधन दिनकर, प्रांतीय महामंत्री लोक नाथ भोय, 18गढ़ से प्रशासक समारु राम सिदार जिला अध्यक्ष जशपुर सुना धर विशाल, जिला सचिव दिलीप भोय, पूर्व जिला अध्यक्ष टिकेश्वर भोय ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा लाला राम भोय, ब्लॉक अध्यक्ष तमनार माया राम सरल, ब्लॉक अध्यक्ष घरघोड़ा संतोष विशाल, ब्लॉक अध्यक्ष धरम जय गढ़ सुरेश भोय ब्लॉक अध्यक्ष पथलगांव सुमत भोय, ब्लॉक अध्यक्ष फरसा बहार प्रभारी झबेर भोय, जिला पदाधिकारी मदन भोय, आनंद भोय, मिनके तन भोय, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना भोय सुबरा जनपद पंचायत सदस्य तोलगे श्रीमती उमा पटेल, ग्राम तोलगे सरपंच बालक राम प्रजा, लम डांड सरपंच कंश राम प्रजा, बरडीह सरपंच सु श्री सुशीला राठिया पूर्व जनपद पंचायत सदस्य लक्ष्मण पटेल तोलगे ग्राम के गोटिया परखित प्रधान, सुफल प्रधान एवं ग्राम तोलगे के एतवार विशाल, जुगलाल भोय, विजय भोय, शोभा करो भोय शामिल हुए।

Back to top button