LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News – दर्दनाक सड़क हादसा: सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, मां-बेटी की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

Cg news।सारंगढ़।छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर टेगनापाली पेट्रोल पंप के पास हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, भीखमपुरा निवासी विजय महर्षि अपनी पत्नी कल्याणी महर्षि और बेटी श्रेया महर्षि के साथ बाइक पर सवार होकर निजी काम निपटाकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान, सामने से बासिनबहरा के दो युवक— आदित्य साहू और उतरा सिदार— पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर निकल रहे थे।

दोनों बाइकों की आमने-सामने से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कल्याणी महर्षि और उनकी बेटी श्रेया महर्षि की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कल्याणी महर्षि के पति विजय महर्षि और दूसरी बाइक पर सवार आदित्य साहू व उतरा सिदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को सारंगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायगढ़ के उच्च सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह भीषण हादसा तेज रफ़्तार के कारण हुआ है। फिलहाल, पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Back to top button