LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News-एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल के पांचवें दिन निकाली महारैली

CG News/कोंडागांव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। जिला इकाई कोण्डागांव के 581 कर्मचारियों ने कोण्डागांव में डीएनके कॉलोनी से बस स्टैंड तक महारैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को याद दिलाते हुए जमकर नारेबाजी की। एनएचएम हड़ताल के चलते ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं, कई केंद्रों में तालेबंदी की स्थिति है।

10 सूत्रीय मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे, लंबित वेतनवृद्धि, पब्लिक हेल्थ कैडर, कैशलेस इलाज, स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं।

हड़ताल को लेकर जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पटेल ने बताया कि अब तक शासन को 160 से अधिक आवेदन दिए जा चुके हैं

लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में प्रदेश भर में लगभग 16,000 एनएचएम कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं।

Back to top button
close