LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Cg news: तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने फेडरेशन ने की बैठक

Cg news: मोदी गारंटी लागू करो की मांग को लेकर 11 सूत्रीय संबंधी तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को काम बंद कलम बंद के संबंध में प्रांतीय निकाय है,के आह्वान पर आंदोलन को सफल बनाने सोमवार को जिला शाखा फेडरेशन बिलासपुर की आवश्यक बैठक पुराने कंपोजिट बिल्डिंग की कृषि सभागृह में आयोजित की गई।

फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ बीपी सोनी एवं महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी जीआर चंद्रा, रोहित तिवारी,राजेंद्र दवे आदि ने पूरी एकजुटता के साथ हड़ताल में सभी संगठनों की पदाधिकारी एवं कर्मचारियों /अधिकारियों को शामिल होने का आह्वान किया, हड़ताल को बेहतरीन प्रदर्शन करने फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारी के द्वारा प्रदेश के सभी संभाग में बैठक ली जा रही है।

इसी क्रम में 18 दिसंबर 25 को बिलासपुर में होने वाले संभाग स्तरीय बैठक को प्रार्थना सभा भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही शीघ्रता के साथ कर्मचारियों अधिकारियों के आंदोलन में शामिल होने व्यापक जनसंपर्क अभियान शासकीय कार्यालय एवं विद्यालयों में करने सहमति दी गई।

सोमवार की बैठक में जी आर चंद्रा, रोहित तिवारी ,डॉक्टर बी पी सोनी, किशोर शर्मा, राजेंद्र दवे, हिमाचल साहू, सूर्य प्रकाश कश्यप, रमेश द्विवेदी, लक्ष्मी चंद श्याम, राजेश्वर वस्त्रकार, जगदीश चंदेल, अशोक ब्रह्म भट्ट, राघवेंद्र शुक्ला, डॉक्टर चंद्रशेखर यादव, जी एस ध्रुव आदि शामिल थे।

Back to top button