LIVE UPDATE
Big news

CG News- शिक्षक की पत्नी के घर पकड़े गए कांग्रेस नेता, ग्रामीणों ने कर दी जमकर पिटाई

CG News-मोहला-मानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस नेता को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 23 सितंबर की रात कांग्रेस नेता और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुमार कुरैटी अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के एक घर में शिक्षक की पत्नी से मिलने पहुंचे थे।

इसी दौरान महिला का पति अचानक वहां पहुंच गया और दोनों को कमरे में देख दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने गांव वालों को बुला लिया।

कमरे के अंदर कांग्रेस नेता को पत्नी के साथ देखने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह कांग्रेस नेता को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई।

मामले में महिला के शिक्षक पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता कुमार कुरैटी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक पति और उसकी पत्नी के बीच पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है।

दोनों अलग-अलग रहते हैं। शिक्षक अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं है। महिला इस समय अपने दो बच्चों के साथ अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में रह रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात शिक्षक को कांग्रेस नेता के घर आने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और फिर पूरा विवाद शुरू हो गया।

Back to top button
close