cg news-कृषि फार्म में चल रहा था सट्टा ,आईफोन और नकदी के साथ पुलिस ने भेजा जेल
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिखते हुए पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश उर्फ टक्कु साहू (निवासी बंगलापारा, चारामा) बताया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक महंगा आईफोन, सट्टा लिखने के लिए पेन, भारी मात्रा में सट्टा पर्चियां और 5,350 रुपये नकद बरामद हुए।

cg news/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चारामा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सट्टा खिलाते हुए एक आदतन अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कृषि फार्म की आड़ में सट्टे का अवैध खेल संचालित कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
cg news/पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चारामा थाना की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम चारभाटा स्थित एक कृषि फार्म में बड़े पैमाने पर सट्टे की पट्टी काटी जा रही है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिखते हुए पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश उर्फ टक्कु साहू (निवासी बंगलापारा, चारामा) बताया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक महंगा आईफोन, सट्टा लिखने के लिए पेन, भारी मात्रा में सट्टा पर्चियां और 5,350 रुपये नकद बरामद हुए।
पकड़ा गया आरोपी मुकेश उर्फ टक्कु कोई नया अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पूर्व में भी जुआ एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों के तहत मामले दर्ज हैं। बार-बार अपराध में संलिप्त पाए जाने के कारण पुलिस ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई के बाद कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाज में शांति बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया है। पुलिस का कहना है कि यदि कहीं भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखे, तो नागरिक इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।