ChhattisgarhEducation
CG NEWS :शिक्षकों के अटैचमेंट पर रोक, शिक्षा विभाग का नया आदेश जारी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
CG NEWS:रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के संलग्नीकरण पर रोक के संबंध में एक नया आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर को इस संबंध में लिखा गया है ।
जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही संपन्न की गई है। इसके पश्चात भी कतिपय जिलों से शिक्षकों के संलग्नीकरण की जानकारी प्राप्त हो रही है। जो कि उचित नहीं है। पूर्व में भी शिक्षकों के संलग्नीकरण पर रोक लगाई गई है । इस आदेश के अनुसार निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार के शिक्षकों का संलग्नीकरण न किया जाए।




