CG Cabinet Expansion- छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल होंगे, देखें किसे मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

CG Cabinet Expansion-छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में 20 अगस्त को तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं।
CG Cabinet Expansion- इसके लिए राजभवन सज चुका है और अधिसूचना जारी कर सभी विधायकों को सुबह 10.30 बजे तक राजभवन पहुंचने का आमंत्रण भेजा गया है। इस विस्तार के साथ छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 14 हो जाएगी।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस बार हरियाणा फॉर्मूले के तहत विस्तार किया जा रहा है। तीन नए मंत्रियों की सूची में जिन विधायकों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, वे हैं – आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव और अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल।
आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज से आते हैं और गुरु बालदास के बेटे हैं। 36 वर्षीय खुशवंत साहेब अविवाहित हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। वह सतनामी समाज की प्रमुख गद्दी भंडारपुरी के उत्तराधिकारी भी हैं। माना जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने से भाजपा को समाजिक समीकरण साधने में मदद मिलेगी।
CG Cabinet Expansion-दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। 47 वर्षीय गजेंद्र यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं और दो बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता बिसराम यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई करने वाले गजेंद्र यादव का संगठन से गहरा नाता है और उन्हें साय सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
CG Cabinet Expansion-तीसरे संभावित मंत्री अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल हैं। 57 वर्षीय अग्रवाल सामान्य वर्ग से आते हैं और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। राजनीति में उनका लंबा अनुभव है। वह नगर पंचायत अध्यक्ष और उप सरपंच भी रह चुके हैं। संगठन और जनता से उनकी सीधी पकड़ मानी जाती है, जिसके चलते उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
20 अगस्त का दिन छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होने जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट अनुसार दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव पढ़े-लिखे हैं। रविशंकर विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।इस लिहाज़ से , शिक्षा मंत्री उन्हें बनाया जा सकता है। साथ ही गुरु ख़ुशवंत साहब को PHE तथा राजेश अग्रवाल को वन तथा आबकारी विभाग मिलने की क़यास लगाए जा रहे है।
बता दें कि साय मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की वजह संभावित दावेदारों में सहमति न बनना रहा। खबर है कि मंत्री बनने वालों में जिन विधायकों की शुरू से दावेदारी रहीं, उनमें अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, गजेंद्र यादव, संपत अग्रवाल का नाम शामिल था। खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल का नाम लास्ट टाईम में आया।
CG Cabinet Expansion/इस बीच 16 अगस्त को मुख्यमंत्री राजभवन गए, उसके बाद ये दोनों नाम सोशल मीडिया में चलने लगे। हालांकि, कल गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।