LIVE UPDATE
Big news

बिरकोना में चला प्रशासन का बुलडोजर…10 एकड़ सरकारी जमीन साफ…जमीदोज हो गया 23 परिवार का आशियाना

बिरकोना में 10 एकड़ जमीन पर बेजाकब्जा के खिलाफ चला बुलडोजर

बिलासपुर—जिले के बिरकोना इलाके में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा को हटा दिया है। जमीन पर 23 लोगों ने लंबे समय से कब्जा कर पक्के मकान बना लिया था। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए था।
कलेक्टर आदेश पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व अमला और पुलिस बल की टीम ने बिरकोना में संयुक्त कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। कार्रवाई से पूर्व प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नोटिस प्रक्रिया के बाद 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी किया था। इसके अलावा प्रशासन ने निर्देश भी दिया कि निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
निगम ने चलाया बुलडोजर
संयुक्त टीम की संपूर्ण कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की स्थिति देखने को नहीं मिली। यद्यपि लोगों ने टूटते अपने आशियाने को बचाने के लिए अधिकारियों का हाथ पैर जोड़ा। लेकिन किसी की बुलडोजर के सामने नहीं चली। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था देखने को मिली।  मौके पर उपस्थित जोन कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाकर रखा।
हटाया गया बेजा कब्जा
प्रशासन के अनुसार कुल  23 लोगों के अवैध कब्जे को हटाया गया है। प्रमुख प्रभावितो का नाम विकास , श्याम बाई,पूनम पांडेय,, प्रमीला यादव , पोस्टमेन , महगुराम, नरेंद्र, अरुण बघेल, रामायण गोड, अशोक गोड, कुमारी गोड, ईश्वरी गोड, दुर्गेश साहू, गोपी गोस्वामी, हजारीलाल सूर्यवंशी, राजकुमार शुक्ला, फागूराम, बरातू मानू, जनऊ, बनऊ, धनऊ, अर्जुन, दिलीप औ सुंदर है।
प्रशासन सख्त, कार्रवाई की धमकी
राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने बताया कि सरकारी जमीन को खाली कराना प्रशासन की प्राथमिकता है,। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close