LIVE UPDATE
Bilaspur

बोदरी नगर पंचायतः आप नेता विजय वर्मा की 270 मतों से जीत…बिल्हा नगर पंयायत में भाजपा अध्यक्ष, पार्षदों ने लहराया परचम..पढ़ें मल्हार का परिणाम

बिलासपुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी एल पद्मजा आगे

बिलासपुर—बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। कांग्रेस से बगावत कर आम आदमी पार्टी से चुनाव लडने वाले विजय वर्मा ने 270 मतों के साथ जीत किया है। नगर पंचायत में 9 भाजपा प्रत्याशियों की जीत हासिल हुई है। जबकि आम आदमी पार्टी के 4 प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया है। दो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है।

             इसके अलावा बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा का कमल खिल गया है। अध्यक्ष प्रत्याशी वन्दना जेन्द्रे ने जीत हासिल किया है। 15 सदस्यी नगर पंचायत के 10 सीट पर भाजपा को जीत मिली है। जबकि कांग्रेस को मात्र सीट से संतोष करना पड़ा है। इस तरह बोदरी नगर पंचायत का अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी और बिल्हा नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा हो गया है।

      मल्हार नगर पंचायत में भाजपा ने परचम लहराया है। नगर पंचायत पद पर भाजपा प्रत्याशी धनेश्वरी कैवर्त ने कब्जा किया है। भाजपा की धनेश्वरी कैवर्त ने 443 मतों से जीत हासिल किया है। नगर पंचायत में भाजपा के 10 कांग्रेस के 4 और एक निर्दलीय प्रत्य़ाशी को जीत मिली है।

एल पद्मजा आगे चल रही

बिलासपुर नगर निगम भाजपा प्रत्याशी इस समय 23856 मतों से आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 14063 मत मिले है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close