LIVE UPDATE
Bilaspur

गैस रिफिलिंग का काला धंधा बेनकाब, 41 सिलेंडर, तौल मशीनें और उपकरण बरामद.. खाद्य टीम ने तीन दुकानों को किया सील

बिलासपुर… त्योहारी मौसम के बीच  जिला खाद्य विभाग की टीम ने बिलासपुर में अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान तीन दुकानों से 41 घरेलू गैस सिलेंडर, 5 बंसी-बांसुरी और 2 तौल मशीनें जब्त की गईं। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों को प्रदाय और वितरण विनियमन आदेश 2000 का खुला उल्लंघन करते पाया गया है। ऐसी खतरनाक गतिविधियों से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर ने जानकारी दिया कि टीम ने रेड कार्रवाई के दौरान तीनों दुकानों से भारी अनिमिता को पकड़ा है। टीम ने जांच के दौरान पाया कि तीनों दुकानों में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

खाद्य टीम ने कार्यवाही के दौरान आशीष ट्रेडर्स, ओल्ड बस स्टैंड से 10 गैस सिलेंडर, शुभम किचन केयर गैस रिपेयर, कोनी से 13 गैस सिलेंडर, और आर्य फ्रिज एंड गैस चूल्हा रिपेयर, कोनी से 18 गैस सिलेंडर बरामद किए है।

छापामार कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, सविता शर्मा, अजय मौर्य, विनीता दास और खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत, वर्षा सिंह, वसुधा राजपूत ने शिरकत किया। टीम ने मौके पर ही सिलेंडर सीज कर दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर ने बताया कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि सस्ते रिफिलिंग के लालच में जनता अपनी जान जोखिम में न डालें। यदि कोई गलत गलत करते पाया गया तो उसे खाद्य अधिनियमों के तहत कठोर कार्रवाइयों।का सामना करना पड़ेगा।

अमृत कजूर ने कहा कि त्योहारों के सीजन में अवैध कारोबारियों पर सख्ती और निगरानी और बढ़ाई जाएगी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button