LIVE UPDATE
Bilaspur

मेयर इन कौंसिल से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता के साथ उतरने की रणनीति तैयार

रणनीतिक बैठक कर अपनी राजनीतिक एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया

बिलासपुर। नगर निगम में 13 फरवरी को प्रस्तावित मेयर इन कौंसिल की बैठक से पहले भाजपा पार्षद दल ने रणनीतिक बैठक कर अपनी राजनीतिक एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया। पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह और महापौर पूजा विधानी की मौजूदगी में हुई इस बैठक को शक्ति प्रदर्शन और संगठनात्मक अनुशासन के नजरिये से अहम माना जा रहा है।

सदन में संख्या बल और समन्वय पर जोर

बैठक में वार्डों की प्रमुख समस्याओं के साथ-साथ मेयर इन कौंसिल में प्रस्तावों और रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पार्षदों ने एकजुट होकर सदन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। संकेत साफ रहा कि सदन में भाजपा पार्षद दल अपनी संख्या और समन्वय दोनों का प्रभाव दिखाने की तैयारी में है।

विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं’

विधायक अमर अग्रवाल ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर विकास के कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने पार्षदों से अपेक्षा की कि सदन में उनकी सामूहिक शक्ति और प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखनी चाहिए।

जनादेश और जिम्मेदारी की याद दिलाई

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि पार्षद जनता के विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं और वार्डों के विकास का दायित्व सामूहिक है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप काम करते हुए विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है।

महापौर ने किया उत्साहवर्धन

महापौर पूजा विधानी ने पार्षदों से संवाद करते हुए वार्डों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया।

बैठक में बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित रहे, जिससे स्पष्ट संकेत मिला कि आगामी मेयर इन कौंसिल की बैठक में भाजपा पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close